राधौगढ़ में खिलेगा कमल: सिकरवार

जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाई

राधौगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्षीय कार्यकाल में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। प्रधानमंत्री ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है 21 वीं सदी भारत की सदी है। प्रधानमंत्री ने पिछले नौ वर्षों में अपना परिवार अपना विकास की नीति को दरकिनार करते हुए सबका साथ सबका विकास की नई इबारत लिखी है: यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बुधवार को राधौगढ़ विधानसभा की पत्रवार्ता में कही। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक विशेष महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। और इस अभियान में केंद्र और प्रदेश की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर- घर ले जाकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है।

इसी के अंर्तगत बुधवार को राधौगढ़ रेस्ट हाउस में विधानसभा राधौगढ़ की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दोय हिरेंद्र सिंह (बंटी बना) एवं पवन जैन, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, नेताप्रतिपक्ष राम मोहन चौकसे, विधानसभा विस्तारक हेमंत गोतम पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेघर नागरिकों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश के तीन करोड़ से अधिक बेघर परिवारों को पक्के आवास दिए। देश के 12 करोड़ घरों में पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल हेतु नल जल योजना का सफल क्रियान्वयन किया।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए 48 करोड़ जन धन बैंक खाते खोले। महिलाओं को रसोईघर के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए साढ़े नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए। स्वच्छता अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया। किसानों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने  पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के बैंक खातों में पिछले तीन वर्षों में 2 लाख 41 हजार करोड़ रु से अधिक का भुगतान किया एवं देश के साढ़े तीन करोड़ घरों का अंधेरा दूर करते हुए घर घर तक बिजली पहुंचाई।

देशवासियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन किया और 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध किया है।

जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले नौ वर्षों में गुलामी की जंजीरों को तोड़ा है। भारत के मुकुट कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति दिलाई। तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया।आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया। भारत के आध्यात्मिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से जारी है। इंडिया गेट पर जार्ज पंचम की मूर्ति की जगह नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की। भारत के महान वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल स्थापित किया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने  निर्भीक विदेश नीति के माध्यम से दुनिया में भारत की ताकत लोहा मनवाया है। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने प्रदेश की शिवराज सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना,संबल  योजना का सफल क्रियान्वयन किया है।

2023 के चुनाव में राधौगढ़ में खिलेगा कमल
जिला अध्यक्ष श्री सिकरावर ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर घर घर जा रहे हे। और 20 जून से 30 जून तक भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं के पेंपलेट को लेकर प्रत्येक घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हे। पिछली लोकसभा में राधौगढ़ क्षेत्र की जनता ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया था और आप देखना की आने वाले 2023 के विधान सभा चुनाव में राधौगढ़ में भी कमल खिलाकर यहां की जनता प्रदेश में इतिहास रचेगी।

Back to top button