बॉडी के ‘2 प्राइवेट पार्ट्स’ पर टिकी है इंडियन फिल्म इंडस्ट्री: प्रियंका चोपड़ा

मुंबई

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। बीते कुछ समय से वो फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में उन्हें किनारे किए जाने पर नाम लिए बिना कुछ लोगों पर हमला बोला था। इस पर कंगना रनौत ने कहा था कि सब जानते हैं वो शख्स करण जौहर है। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने पुराने बयान की वजह से विवादों में आ गई हैं।

पीसी का Emmys में दिया एक बयान एक बार फिर वायरल हो गया है। इसमें वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बात कर रही हैं। विदेशी जमीन पर इस तरह अपनी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के लिए यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। प्रियंका ने साल 2016 में Emmys में रेड कार्पेट पर वॉक किया था। उन्होंने यहां टॉम हिडलेस्टन के साथ एक अवार्ड भी पेश किया था। रेड कार्पेट पर उन्होंने विदेशी मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। जब उनसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्में पूरी तरह से ‘बूब्स और हिप्स’ को ही हाईलाइट करती हैं। उन्होंने हंसते हुए इसकी एक्टिंग करके भी बताई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग परेशान हैं।

ये वीडियो BollyBlindsNGossip पर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर यूजर्स का पारा चढ़ गया है। वायरल वीडियो में प्रियंका को यह कहते हुए सुना जा सकता है, इंडियन फिल्मों में, सब कुछ हिप्स और बूब्स के बारे में होता है। इसके बाद वह अजीब तरह से चलकर भी दिखाती हैं। एक्ट्रेस के इस कमेंट से सोशल मीडिया पर यूजर्स खासे नाराज हैं। नेटीजन्स प्रियंका को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया, मुझे पता है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बहुत सारे इश्यू हैं, लेकिन जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा (पीसी) लगातार इंटरनेशनल फोरम पर इंडियन इंडस्ट्री के बारे में बात करती है वह बहुत चौंकाने और परेशान करने वाला है। लोगों ने ये भी कहा कि वे ये सब विदेशी मीडिया को सपोर्ट पाने के लिए करती हैं।

Back to top button