42 साल के हुए धोनी का नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश, यूं ही नहीं कहलाते ‘रांची के राजकुमार’

नई दिल्ली

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए हैं। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद क्रिकेट के गलियारों में धोनी की लोकप्रियता में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है जिस वजह से उनका नेटवर्थ आज भी आसमान की ऊंचाईयों को छू रहा है। माही के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के की मानें तो साल 2023 में धोनी का नेटवर्थ 1040 करोड़ का है। जो मौजूदा क्रिकेटरों में विराट कोहली को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों से कई ज्यादा है। हाल ही में किंग कोहली ने भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बता दें, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन ही क्रिकेटर ऐसे हैं जिनका नेट वर्थ 1000 करोड़ के पार हैं, धोनी और कोहली के अलावा इस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है।
 

रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी आज भी सालाना 50 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं, इनमें उनकी आईपीएल सैलरी से लेकर ब्रैंड प्रमोश तक सब शामिल है। धोनी के फुटबॉल समेत कई खेलों में शेयर हैं, इसके अलावा वह 30 से अधिक ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाजवदू आज भी चेन्नई सुपर किंग्स उन पर 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च करती है। धोनी ने इसके अलावा अपना फाइनेंशियल पोर्टफोलियो तरह-तरह के बिजनेस में इनवेस्ट कर बढ़ाया है।

धोनी की उम्र भले ही 42 साल की हो गई है, मगर फिटनेस के मामले में वह आज भी कई खिलाड़ियों से आगे हैं। फिटनेस को लेकर उनकी इस रूचि ने भी उनकी जमकर कमाई करवाई है। माही पूरे देश में 200 से अधिक जिमों का मालिक है, जो स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठित बैनर के तहत संचालित होते हैं। इसके अलावा धोनी का इंडियन फुटबॉल लीग में चेन्नईयिन एफसी में भी शेयर हैं। इन सबके अलावा धोनी का प्रोजक्शन हाउस, रांजी में घर और फार्म हाउज वह बाइक कलैक्शन उनके नेटवर्थ पर चार चांद लगाते हैं।

 

Back to top button