पानी में मिलेगा जन्नत का मजा, आ गया समंदर का शहंशाह ‘आइकॉन ऑफ द सीज’, टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा

नई दिल्ली
 टाइटैनिक (Titanic) के बारे में कौन नहीं जानता। वह अपने समय का दुनिया का सबसे बड़ा जहाज था। जहाजों की दुनिया में अब एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप (World's largest cruise ship) बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम है आयकॉन ऑफ द सीज (Icon of the Seas)। इंटरनल वॉल्यूम के मामले में यह जहाज टाइटैनिक से पांच गुना बड़ा है। वहीं, लंबाई के मामले में टाइटैनिक से 35 फीसदी ज्यादा लंबा है। जल्द ही यह जहाज अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकलने वाला है। आइए इस लग्जरी जहाज के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

टाइटैनिक से पांच गुना बड़ा

आयकॉन ऑफ द सीज की इंटरनल वॉल्यूम 2,50,800 टन है। वहीं, टाइटैनिक का इंटरनल वॉल्यूम 46,328 टन था। इस तरह आयकन ऑफ द सीज टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है। वही, लंबाई में आयकॉन ऑफ द सीज टाइटैनिक से 35 फीसदी अधिक लंबा है। टाइटैनिक की लंबाई 882 फीट थी। वहीं, आयकॉन आफ द सीज की लंबाई 1198 फीट है।

इन मामलों में भी टाइटैनिक से बड़ा है यह जहाज

कई मामलों में आयकॉन ऑफ द सीज टाइटैनिक से बड़ा है। टाइटैनिक में 892 लोगों का क्रू था। वहीं, आयकॉन ऑफ द सीज में 2350 लोगों का क्रू है। टाइटैनिक में 2436 गेस्ट आ सकते थे। जबकि ऑयकॉन ऑफ द सीज में 7600 गेस्ट आ सकते हैं। टाइटैनिक में 9 गेस्ट डेक थे। वहीं, आयकॉन ऑफ द सीज में 18 गेस्ट डेक हैं। वहीं, टाइटैनिक और आयकॉन ऑफ द सीज की क्रूजिंग स्पीड करीब-करीब एक जैसी है। दोनों 21 से 22 नोट्स पर क्रूज करते हैं। वहीं, अधिकतम संभव स्पीड करीब 23 नोट्स है। यह 25 मील प्रति घंटा के समान है।

समंदर में चलने वाला सबसे बड़ा वाटरपार्क

आयकॉन ऑफ द सीज में समंदर में चलने वाला सबसे बड़ा वॉटरपार्क है। इस वाटरपार्क में आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। यहां 6 वॉटरस्लाइड्स लगाए गए हैं। समुद्र के बीच वॉटर स्लाइड्स पर फिसलना आपको एक अलग ही आनंद देगा। जहाज को बनाने वाली कंपनी रॉयर कैरिबियन का कहना है कि इस क्रूज पर लोगों को वो अनुभव होगा, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

बिक चुके सारे टिकट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज शिप की पहली समुद्री यात्रा के सारे टिकट बिक चुके हैं। फरवरी 2024 में इसकी दूसरी जर्नी शुरू होगी। गेस्ट्स मियामी से आयकॉन ऑफ द सीज अपना सफर शुरू करेगा। यह ईस्टर्स और वेस्टर्न कैरिबियन से होते हुए सात रातों में अपनी जर्नी पूरी करेगा।

7 पूल और 9 वर्लपूल
दुनिया के इस सबसे बडे़ क्रूज शिप पर 7 पूल और 9 वर्लपूल हैं। यहां रिजॉर्ट गेटअवे, एक थीम पार्क, एक बीच, ड्रिंकिंग, डाइनिंग की भी सुविधाएं हैं। इसके अलावा इस क्रूज पर स्विम-अप बार, फैमिलीज के लिए एक एक्वा पार्क, आर्केड और लाइव शोज भी होंगे।

कब करेगा पहली यात्रा
दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज शिप आयकॉन ऑफ द सीज का ऑफिशियल ट्रायल 22 जून को पूरा हो चुका है। यह जहाज आधिकारिक तौर पर पहली बार जनवरी 2024 में समुद्री यात्रा पर निकलेगा। फिनलैंड में इस क्रूज शिप के ट्रायल हुए थे। 450 स्पेशलिस्ट्स ने 4 दिन तक शिप के बो, मेन इंजन, प्रोपेलर, नोएज लेवल्स आदि की चेकिंग की थी। प्रीलिमनरी टेस्ट्स के बाद ही शिप शिपयार्ड वापस लौटी थी।

Back to top button