29 जुलाई शनिवार का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज आज अपनी वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तविकता आपके सामने होते हुए भी आप जरुरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं।

आज क्या न करें– आज किसी का अपमान करने से बचें

उपाय– आज शनि मंदिर में दान करें।

आज का शुंभ रंग-हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

आज क्या न करें-आज किसी की चुगली करने से बचें।

उपाय आज शनि यंत्र धारण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग– गुलाबी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। आज किसी से अधिक विवाद न करें।

आज क्या न करें– आज लालच से दूर रहें।

उपाय– आज विष्णु भगवान की पूजा करें।

आज का शुभ रंग– हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। आज किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी।

आज क्या न करें- आज आलस्य से बचें।

उपाय– आज पीपल के वृक्ष में दीप दान करें।

आज का शुभ रंग नीला।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन आज आप तनाव से सावधान रहें। यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संबंधों में उलझन दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुकसान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएँ। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

आज क्या न करें-आज काले रंग से दूर रहें।

उपाय – आज शनि मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग– गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिन आज का दिन आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है। आपके व्यवहार में आक्रामकता नजर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे। आराम की तलाश में छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन को बेहतर दृष्टि से देखेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

आज क्या न करें- आज प्रेम में हद न पार करें।

उपाय–पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

आज क्या न करें- आज किसी के लिए मन में द्वेष न रखें।

उपाय–मंदिर में 40 दिन तक रोज घी का दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग– पीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

आज क्या न करें- आज बाहर वालों को परिवार के कामों में दखलअंदाजी ना करने दें।

उपाय– आज तुलसी जी को दीप दान करें

आज का शुभ रंग – आज

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

आज क्या न करें-आज असमर्थ की मदद से इनकार न करें।

उपाय– आज लाल कपड़े मे नारियल बांधकर रखें तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग– हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज घर में मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे।

आज क्या न करें– आज माता-पिता का अपमान न करें।

उपाय– आज आक की जड़ को तिजोरी में रखें।

आज का शुभ रंग– पीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज का दिनकिसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जायेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। परिवार के सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं।

आज क्या न करें- आज किसी का मजाक न उड़ाये।

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग – भूरा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज का दिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

आज क्या न करें- आज किसी का मजाक न उड़ाये।

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

Back to top button