‘फुकरे 3’ की लगी लॉटरी! चार दिनों में ही मूवी ने दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

मुंबई

पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे का तीसरा पार्ट 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फुकरे 3 के साथ एक बार फिर से पूरी टीम दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही। चूचा और पंडित जी की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। ऐसे में इसे वीकेंड का पूरा फायदा मिला। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। वहीं, तीन दिनों का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि संडे का कलेक्शन जबरदस्त होने वाला है। अगर ऐसा रहा तो फिल्म महज चार दिनों में ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आइए जानते हैं कि फुकरे 3 रविवार को कितने का कलेक्शन कर सकती है।

संडे को फिल्म ने किया धमाकेदार कलेक्शन
हनी और चूचा की फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है लोग इसे भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। इसकी कहानी एक बार फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। फुकरे 3 ने ओपनिंग डे पर जहां 8.82 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसने 7.81 करोड़ । शनिवार की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की मूवी ने 11.28 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये अभी रफ डाटा है। ऐसे में सभी की नजरें इसके चौथे दिन यानी रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि फुकरे 3 को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा। Sacnilk की अर्ली  रिपोर्ट के अनुसार फुकरे 3 के लिए रविवार का दिन सबसे ज्यादा कमाई वाला करने वाला हो सकता है। फिल्म चौथे दिन 13 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अगर ये आंकड़ा सही रहा फुकरे 3 चार दिनों में ही 40.91 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

ऋचा चड्ढा के पॉलिटिशियन बनने का सपना हुआ पूरा
फिल्म फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं। 'फुकरे 3' फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी अट्रैक्ट कर रही है। मूवी को क्रिटिक्स ही नहीं फैंस के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फुकरे 3 में इस बार ऋचा चड्ढा के पॉलिटिशियन बनने के सपने को बड़े ही मजाकिया तरीके से दिखाया गया है।

Back to top button