धनतेरस पर क्यों खरीदें GOLD? वजह जान आप भी जरूर खरीदेंगे

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है. शुक्रवार के दिन धनतेरस का होना अति शुभ फलदायी है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, वे धन और वैभव की देवी हैं. धनतेरस के अवसर पर सोना, पीतल, सोने के आभूषण आदि खरीदने की परंपरा है. लोक मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, पीतल आदि खरीदने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर सोना और पीतल की वस्तुएं, आभूषण आदि क्यों खरीदते हैं? धनतेरस पर सोना खरीदने से क्या लाभ होते हैं? धनतेरस 2023 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? इस बारे में विस्तार से जानते हैं तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से.

धनतेरस 2023 की तिथि
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 10 नवंबर, दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन: 11 नवंबर, दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर

धनतेरस 2023 सोना खरीदने का सही समय क्या है?
10 नवंबर को धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने के लिए सही समय दोपहर 12:35 बजे से लेेकर 11 नवंबर को प्रात: 06:40 बजे तक है. इस समय में आपको सोना, सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन आदि की खरीदारी करनी चाहिए. धनतेरस पर खरीदारी के लिए मुहूर्त 18 घंटे 05 मिनट तक है.

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-पीतल?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरी की उत्पत्ति सागर मंथन के समय हुआ था, वे अपने हाथ में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. उनको माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है. भगवान धन्वंतरी को पीला रंग और पीतल धातु प्रिय है, इस वजह से धनतेरस पर सोना और पीतल की खरीदारी करते हैं. भगवान धन्वंतरी देवताओं के वैद्य हैं, उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है.

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2023 को त्रयोदशी तिथि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को है।

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 

चर – सामान्य: 06:39 ए एम से 08:00 ए एम
लाभ – उन्नति: 08:00 ए एम से 09:21 ए एम
अमृत – सर्वोत्तम: 09:21 ए एम से 10:43 ए एम
शुभ – उत्तम: 12:04 पी एम से 01:25 पी एम
लाभ – उन्नति: 08:47 पी एम से 10:26 पी एम

धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023: धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना क्यों शुभ माना जाता है: धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस का अर्थ धन और समृद्धि है इसलिए इसे सोना-चांदी और बर्तन जैसी अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन अपना पैसा सोने में निवेश करते हैं और कई लोग आभूषण के रूप में सोना और चांदी लाते हैं क्योंकि इन चीजों को घर लाना सबसे शुभ माना जाता है। सोना और चांदी खरीदना सौभाग्य का प्रतीक है और सबसे पहले वे इसे धन और समृद्धि के देवता भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी को चढ़ाते हैं और पूजा करते हैं और इसे अपने लॉकर में रखते हैं।

धनतेरस पर सोना और पीतल खरीदने के फायदे
1. धनतेरस पर सोना, पीतल आदि की खरीदारी करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है.

2. धनतेरस के दिन सोना या पीतल खरीदन से भगवान धन्वंतरी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से उत्तम सेहत मिलती है.

3. भगवान धन्वंतरी के आशीर्वाद से उम्र बढ़ती है.

4. धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदना शुभ है. उसके प्रभाव से अमंल दूर होता है.

5. धनतेरस पर सोने की खरीदारी के बाद यमरात को दीप दान करने से मृत्यु भय खत्म होता है.

Back to top button