भाईदूज के दी पीएम मोदी का किसानों को तोहफा, आज जारी होगी 15वीं किस्त

नई दिल्ली
पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर को किसानों के खाते में आ जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को खूंटी, झारखंड से खुद 2000 रुपये की किस्त 8 करोड़ किसानों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड 12 करोड़ किसानों में से चार करोड़ लाभार्थियों के लिए यह झटका है। सरकार ने अपात्रों पर लगाम लगाकर चार किस्तों में (15वीं को लेकर)  करीब 46 हजार करोड़ रुपये बचा लिए।

पिछली 14 किस्तों में से अप्रैल-जुलाई 2022-23 में सबसे अधिक 11 करोड़ 27 लाख 90 हजार 289 किसानों को योजना का फायदा मिला था। इसके बाद से फर्जी या गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठा रहे लाभार्थियों पर केंद्र और राज्य सरकारों की शिकंजा कसना शुरू हो गया।

सख्ती की वजह से अगस्त-नवंबर 2022-23 में लाभार्थियों संख्या दो करोड़ से अधिक घटकर 9 करोड़ ही रह गई। पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पीएम किसान की दिसंबर-मार्च 2022-23 किस्त केवल 8.81 करोड़ किसानों के खातों में ही भेजी गई। इसके बाद 14वीं कस्त या यू कहें अप्रैल-जुलाई की किस्त 9.53 करोड़ किसानों को मिल पाई।

पहले 11-11 करोड़ से अधिक किसान उठा रहे थे फायदा
केंद्र सरकार ने ईकेवाईसी और राज्य सरकारों द्वारा गांव-गांव लाभार्थियों के वेरीफिकेशन के बाद संख्या में गिरावट आनी शुरू हुई। इससे पहले अप्रैल-जुलाई 2022-23 में 11.27 करोड़, दिसंबर-मार्च 2021-22 में 11.16 करोड़, अगस्त-नवंबर 2021-22 में 11.19 करोड़ और अप्रैल-जुलाई 2021-22 में भी 11.19 करोड़ किसान परिवारों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया था।

अपात्रों से सरकार ने बचाए 46 हजार करोड़ रुपये
इस लिहाज से देखें तो अगर आठवीं से 11वीं किस्त तक केंद्र सरकार ने करीब 89.6 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले। इसमें अपात्र लोग भी शामिल हैं। सख्ती के बाद पिछली 3 किस्तों के जरिए सरकार ने केवल 35.35 हजार करोड़ रुपये जारी किए।

इसमें 15 नवंबर को दिए जाने वाले 8000 करोड़ को और जोड़ लें तो यह रकम 43.35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।  यानी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े पर रोक लगाकर सरकार करीब 46 हजार करोड़ रुपये बचा लेगी।

किस्तवार लाभार्थी किसानों की संख्या
    14वीं किस्त (Apr-Jul 2023-24): 95358300
    13वीं किस्त (Dec-Mar 2022-2): 88139892
    12वीं किस्त (Aug-Nov 2022-23): 9,00,95,022
    11वीं किस्त (APR-JUL 2022-23)  : 11,27,90,289
    10वीं किस्त (DEC-MAR 2021-22)  : 11,16,20,850
    नौवीं किस्त (AUG-NOV 2021-22)  : 11,19,57,273
    आठवीं किस्त (APR-JUL 2021-22)  : 11,16,34,202
    सातवीं (DEC-MAR 2020-21)  : 10,23,56,704
    छठी किस्त (AUG-NOV 2020-21)  : 10,23,47,974
    पांचवीं किस्त (APR-JUL 2020-21)  : 10,49,33,494
    चौथी किस्त (DEC-MAR 2019-20)  : 8,96,27,631
    तीसरी किस्त (AUG-NOV 2019-20)  : 8,76,29,679
    दूसरी किस्त (APR-JUL 2019-20) : 6,63,57,850
    पहली किस्त ( APR-JUL 2018-19): 3,16,16,015

कौन हैं अपात्र

    संवैधानिक पद पर काम कर रहे या कर चुके पूर्व या मौजूदा मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, पंचायत प्रमुख।
    केंद्र-राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी
    सभी अवकाश प्राप्त पेंशनभोगी, जिनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपए या इससे अधिक है।

Back to top button