मुंबई के व्यावसायिक इलाके में बने गोदाम में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

मुंबई.

महाराष्ट्र में मुंबई के व्यावसायिक इलाके में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। रे रोड पर दारुखाना इलाके की देवीदयाल कंपाउंड में सुबह के साढ़े दस बजे आग लगी। एक अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला गोदाम में लगी।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बृहंमुंबई विद्युत आपूर्ति, परिवहन कर्मी और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Back to top button