यूक्रेन की फिर मदद करेगा अमेरिका, किया 50,000 करोड़ की सैन्य सहयता का ऐलान

 वॉशिंगटन

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेशानुसार 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया, लेकिन अब तक पुतिन को इसमें कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और जान-माल का नुकसान भी किया है, पर फिर भी पूरी तरह से कब्ज़ा करने में विफल रहा है। रूस की सेना को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और उन्हें यूक्रेन के कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है।

यूक्रेन की कुछ देशों ने काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। पिछले कुछ महीनों से अमेरिका यूक्रेन की मदद नहीं कर पाया है, पर अब एक बार फिर यूक्रेन की मदद करने के लिए अमेरिका आगे आ चुका है। पिछले करीब एक महीने में अमेरिका ने दो बार यूक्रेन की मदद के लिए नए सैन्य सहायता पैकेज का ऐलान कर दिया है और अब एक बार फिर अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक नए सैन्य सहायता पैकेज का ऐलान किया है।

50,000 करोड़ की सैन्य सहायता का ऐलान

हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने ऐलान किया है कि यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका 6 बिलियन डॉलर्स (करीब 50,000 करोड़ रुपये) की सनीय सहायता भेजेगा। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका यूक्रेन की मदद नहीं कर पाया था और इसी वजह से अमेरिका अब उस गैप को भर रहा है जो पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन की मदद न कर पाने से बना है।

Back to top button