नाइजीरिया में आत्मघाती हमले, मासूम बच्चे समेत 18 की मौत और 42 घायल

अबुजा.

पूर्वेात्तर नाइजीरिया में तीन आत्मघाती हमले हुए। इन तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 19 गंभीर रूप से घायल हुए।
बोको हराम के आतंकवादियों ने 2014 में ग्वोजा पर कब्जा कर लिया था, जब समूह ने उत्तरी बोर्नो के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। 2015 में चाड की सेना की मदद से नाइजीरियाई सेना ने इस शहर पर पुनः कब्जा कर लिया था, लेकिन तब से समूह ने शहर के पास के पहाड़ों से हमले जारी रखे हैं।

बता दें कि हिंसा के कारण नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। यह संघर्ष पड़ोसी देशों नाइजर, कैमरून और चाड तक फैल चुका है। इसके कारण ही उग्रवादियों से लड़ने के लिए एक क्षेत्रीय सैन्य संगठन का गठन किया गया है।
ग्वोजा शहर में हुए तीन आत्मघाती विस्फोट हुए। पहला हमला एक में अपनी पीठ पर बच्चे को बांधे महिला ने किया। हमलावर महिला ने एक शादी समारोह में विस्फोटकों से विस्फोट किया।

दूसरा हमला कैमरून के सीमावर्ती शहर में एक अस्पताल में हुआ। वहीं तीसरा हमला शादी में हुए हमले में मरे लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ।बोर्नेा राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार हमलों में 18 लोगों की मौत हुई है, वही 42 लोग घायल हुए हैं। मृत लोगों में बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी थीं। वहीं 42 घायलों में 19 गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें मैदुगुरी ले जाया गया है, वहीं 23 अन्य को निकाले जाने का इंतजार है।
ग्वोजा में सेना की सहायता करने वाले मिलिशिया के एक सदस्य ने बताया कि सुरक्षा चौकी पर हुए एक अन्य हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक मारे गए। 

Back to top button