सीएम योगी आज महिला ग्राम प्रधानों से करेंगे मिशन शक्ति पर संवाद

 लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को  महिला ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। वर्चुअली माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला बीडीसी सदस्यों, महिला ब्लॉक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, नगर निगम, नगर पंचायतों की महिला अध्यक्षों, महिला अध्यापिकाओं, महिला प्रधानाध्यापकों से भी बात करेंगे। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से हो गया है। आगामी बासंतिक नवरात्रि तक संचालित किया जाएगा। इसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Back to top button