मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पटेल के निधन पर शोक व्यक्त

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केशुभाई पटेल के निधन से एक युग का अंत हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत पटेल की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सड़क दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को उज्जैन के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार की सहायता के निर्देश भी दिए।

 

Back to top button