44 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, 2021 में 50 हजारी का अनुमान

 मुंबई
आज फिर से शेयर बाजार नए रेकॉर्ड पर बंद हुआ। सेंसेक्स 227.34 अंक बढ़कर 44,180.05 और निफ्टी 64.05 अंक मजबूत होकर 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। पहली बार सेंसेक्स 44 हजार के पार बंद हुआ है। बीच में एक कारोबारी सत्र को छोड़ दें तो सेंसेक्स पिछले 13 कारोबारी सत्र से लगातार तेजी के साथ बंद हो रहा है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा टॉप गेनर
सेंसेक्स पर आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एल ऐंड टी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनैंशल सर्विसेज और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर्स रहे। इनके शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाइटन और टीसीएस के शेयर टॉप लूजर्स हैं। इनके शेयर में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
अगले साल 50 हजारी हो सकता है सेंसेक्स, अभी करेंगे निवेश तो मिलंगा बंपर रिटर्न

    मॉर्गन स्टेनली ने इससे पहले अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि जून 2021 तक सेंसेक्स 37300 के स्तर को पार कर लेगा। उस रिपोर्ट को धता बताते हुए शेयर बाजार उससे करीब 7000 पॉइंट्स आगे ट्रेड कर रहा है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि 2021 में मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर बिग कैप शेयर को मात देंगे।

    लॉकडाउन से ठीक पहले 24 मार्च को सेंसेक्स 25638 के 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। अभी यह 44 हजार के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रॉयटर्स में छपी बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक अभी के समय में निवेशक इमर्जिंग मार्केट, स्मॉल कैप स्टॉक और बैंकिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी तीन कंपनियां दावा कर रही हैं कि तीसरे चरण का ट्रायल 90 फीसदी से ज्यादा सफल रहे हैं। इसमें अमेरिकी की मॉडर्न, Pfizer और रूस की स्पुतनिक है।

    इससे पहले नोमुरा फाइनैंशल अडवाइजरी और गोल्डमैन सैक्श ने इंडियन शेयर मार्केट को लेकर बुलिश ट्रेंड का अनुमान लगाया था। उसने अपने अनुमान में कहा कि दिसंबर 2021 तक निफ्टी 13600-14100 के स्तर तक पहुंच सकता है। नोमुरा ने निफ्टी के लिए 13640 और गोल्डमैन सैक्श ने 14100 का अनुमान लगाया है।

    उस रिपोर्ट में भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा गया कि 2021 में ग्रोथ रेट 10 पर्सेंट और 2022 में यह 7.2 फीसदी रहेगा। 2020 में इसमें 9 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया है। नोमुरा का कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण बाजार का रुख मजबूत हुआ है। निवेशकों को भरोसा मजबूत हो रहा है।

न्यूनतम से 70 फीसदी उछला सेंसेक्स
पिछले 8 महीने में यह मार्च के अपने न्यूनतम स्तर से 70 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2021 तक सेंसेक्स 50 हजार के स्तर को पार कर जाएगा। ऐसे में अभी भी शेयर बाजार में निवेश पर बंपर रिटर्न की संभावना है।

2021 के अंत तक 14 हजार पार कर जाएगा निफ्टी
मॉर्गन स्टेनली के अलावा नोमुरा फाइनैंशल अडवाइजरी और गोल्डमैन सैक्श ने भी इंडियन शेयर मार्केट को लेकर बुलिश ट्रेंड का अनुमान लगाया था। उसने अपने अनुमान में कहा कि दिसंबर 2021 तक निफ्टी 13600-14100 के स्तर तक पहुंच सकता है। नोमुरा ने निफ्टी के लिए 13640 और गोल्डमैन सैक्श ने 14100 का अनुमान लगाया है।

Back to top button