आज पपराजी से बच नहीं पाईं शिल्पा शेट्टी की बेटी, बेहद क्यूट

 

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी समीशा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही हैं। हालांकि अब तक उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया था। मुंबई में वह बेटी के साथ निकलीं तो पपराजी के कैमरे ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। उनकी तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।

शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को ऑफिस के लिए निकलीं और पपराजी ने फाइनली उनकी बेटी के चेहरे की तस्वीरें क्लिक कीं। फोटोज में शिल्पा ब्लू शर्ट और डेनिम जींस पहने हैं और मास्क लगा रखा है। उनकी बेटी ने पिंक टॉप, ग्रे पैंट्स पहने हैं और प्यारा सा पिंक हेयरबैंड लगा रखा है। समीशा बेहद प्यारी दिख रही हैं।

शिल्पा शेट्टी का एक बेटा वियान भी है। हाल ही में वह सरॉगसी से बेटी की मां भी बनी हैं। उन्होंने नेहा धूपिया के शो पर 45 साल की उम्र में मां बनने पर बात की थी। उन्होंने वो वक्त याद किया जब वियान के बाद जब की बार मिसकैरिज हुए थे। शिल्पा ने यह भी कहा कि जब उनकी बेटी 5 साल की होगी तो वह 50 साल की हो जाएंगी।

शिल्पा ने बताया कि लोगों की क्या राय है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया था कि वह बेस्ट मां बनने के लिए हर कोशिश कर रही हैं। शिल्पा ने अपने बेटी के साथ सारे फेस्टिवल काफी धूमधाम से मनाए और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

शिल्पा ने पोस्ट करके बताया था कि इस दिवाली उनके परिवार ने लक्ष्मीजी की पूजा के साथ बेटी का आशीर्वाद भी लिया था। उन्होंने बताया था कि हर साल उनका परिवार साथ में लक्ष्मीजी की आराधना करता है।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दासानी भी होंगे। उनके खाते में 'हंगामा2' भी है। इस मूवी में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफरी होंगे।

Back to top button