रेसलर संगीता फोगाट ने शेयर की हल्दी रस्म की तस्वीरें

नई दिल्ली
द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। महावीर की तीसरे नंबर की बेटी महिला रेसलर संगीता फोगाट की शादी रेसलर बजरंग पूनिया से होने वाली है। शादी 25 नवंबर को है और आज (24 नवंबर) हल्दी की रस्म हुई।

तस्वीरों में उन्हें फूलों के गहने पहने हुए और पीले कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। साथ में उनके गीता और बबीता फोगाट नजर आईं। पहली तस्वीर में तीनों बहनों को कैमरे को देखते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। अगली दो तस्वीरों में पूरा फोगाट परिवार नजर आया। सभी लोगों ने पीले रंग के पकड़े पहने थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

हल्दी रस्म की फोटो संगीता फोगाट और गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बबीता फोगाट की तरह संगीता फोगाट भी अपनी शादी में सात नहीं बल्कि आठ फेरे लेंगीं। कोरोना के कारण शादी बहुत सादगी से ही होगी। कम ही मेहमान शादी में शिरकत करेंगे। आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत था। इस परंपरा को संगीता भी आगे बढ़ाएंगीं। फोगाट बहनों ने इंटरनैशनल लेवल पर भारत के लिए कई मेडल जीते हैं।

 

Back to top button