सुंदरनगर के एक अपार्टमेंट में दो कबूतर मृत पाए गए, प्रशासन कर रही है जांच

रायपुर
सुंदरनगर के एक अपार्टमेंट में दो कबूतर मृत पाए गए। इसकी सूचना जिला और नगर निगम प्रशासन को दी गई है। इस घटना के चलते बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने पुष्ट नहीं किया है कि कबतूरों के मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है।

जैसा कि मालूम हो बालोद में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को सुंदर नगर के शशिप्रभा अपार्टमेंट में डॉ. जयेश के मकान के कूलर में दो कबूतर मृत पाए गए। बताया गया कि कूलर का पिछला हिस्सा खुला हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पार्षद मृत्युंजय दुबे को दी। पार्षद ने जिला प्रशासन और निगम आयुक्त को इसकी जानकारी दी। उन्होंने जोन कमिश्नर से भी चर्चा कर टीम भेजने के लिए कहा है।पार्षद ने यह भी बताया कि इस तरह की घटना 15 दिन पहले गिरीराज अपार्टमेंट में भी हुई थी। वहां भी एक कबूतर मृत पाया गया था। बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर करते हुए उस समय भी निगम प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं, तो यह मामला गंभीर हो गया है। बहरहाल जांच के बाद ही प्रशासनिक स्तर पर बताया जाएगा कि इन कबतूरों की मौत की असली वजह क्या है। 

Back to top button