सेंसेक्स ने किया कमाल, निवशकों को 200 लाख करोड़ की बंपर कमाई

नई दिल्ली
जनवरी 2021 शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा है। सेंसेक्स( Sensex) ने इतिहास रचते हुए 21 जनवरी 2021 को 50000 क जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। गुरुवार को सेंसेक्स ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 50000 के स्तर को पार कर गया। मजह 10 महीनों के भीतर सेंसेक्स ( Sensex) ने डबल का आंकड़ा हासिल करते हुए लगभग 100 फीसदी रिटर्न( 100% Return) दिया है।
 
सेंसेक्स( Sensex) ने आज रिकॉर्ड तड़ते हुए ऐतिहसिक ऊंचाई को हासिल कर लिया है। पहली बर सेंसेक्स 50000 के आंकड़े को पार कर दिया। हफ्ते के चौथ कारोबारी दिन बीएसई( BSE) सेंसेक्स ने पहली बार 50000 का आंकड़ा पार किया है। इस बढ़ते के कारण निवेशकों ने करीब 200 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
 
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सेंसेक्स मात्र 10 महीनों के भीतर दोगुना हो गया है। कोरोना संकट और लॉकडाउन क कारण मार्च 2020 में सेंसेक्स निचल स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का सेंसेक्स 26000 के भी नीचे लुढ़क गया था। सेंसेक्स मार्च 2020 में 3935 अंकों और 13 फीसदी की गिरावट के साथ 25981 के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन आज ये इस आंकड़े से दोगुने अंक को हसिल कर चुका है। सेंसेक्स में लगभग दोगुने की बढ़त हुई है। मात्र 10 महीनों के भीतर शेयर बाजार( Share Market) न केवल कोरोनासंकट और लॉकडाउन से उबरा बल्कि निवेशकों को बेहतर रिटर्न भी दिया।

Back to top button