बहराइच में बेरहम पति की पिटाई से पत्नी का हुआ गर्भपात 

 बहराइच 
पारिवारिक हिंसा से पीड़ित महिला कोतवाली में अपनी व्यथा सुनाने आई थी। पुलिस ने पति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। यूपी के बहाराइच में बेरहम पति की पिटाई से प्रसूता पत्नी का शनिवार को गर्भपात हो गया। गम्भीररूप से घायल महिला को मायकेवालों ने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना नानपारा कोतवाली के कोटवा गांव की है। यहां की रहने वाली 35 वर्षीय शांती देवी पुत्री राममिलन पत्नी सुबेदार गर्भवती थी। 

पारिवारिक हिंसा से पीड़ित शांती देवी पति की शिकायत करने कोतवाली नानपाराआ रही थी। तभी पीछे से उसका पति भी आ गया। उसने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे घायल पीड़िता का कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ही गर्भपात हो गया। पिटाई के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला के भाई सुभाष ने तत्काल उसे सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया। उसने बताया कि महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। 

Back to top button