पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, दो लोगों के शव मिले

उज्जैन
उज्जैन-बड़नगर रोड पर खड़ोतिया गांव में रेलिंग को तोड़ते हुए कार गंभीर नदी में गिर गई। हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बचाव दल ने गोताखोरों की भी मदद से कार को बाहर निकाल लिया है।

गाड़ी में से एक महिला और एक पुरुष के शव भी मिले। दोनों की उम्र करीब 27-28 साल के आसपास है। महिला की लाश आगे वाली सीट पर थी, जबकि पुरुष ड्राइविंग से पीछे वाली सीट पर मिला। एक अन्य लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है।

इनके नाम अभी नहीं पता चल पाए हैं। यही पता चल पाया है कि मृतक बिहार के सिवान के रहने वाले थे। ये लोग बड़ोदरा में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। गुजरात के आईजी के रिलेटिव बताए जा रहे हैं।

Back to top button