दिल्ली पुलिस का दावा- ट्रैक्टर परेड में गड़बड़ी के लिए पाकिस्तान से चलाए जा रहे हैं 308 ट्विटर हैंडल

 नई दिल्ली  
दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस को इस बात का इनपुट मिला है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी हो सकती है।तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के चल रहे विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में पाकिस्तान अपने मंसूबों को भी कामयाब बनाने की ताक में लगा है। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी करने के लिए पाकिस्तान से 308 ट्विटर हैंडल चलाए जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि 13 से 18 जनवरी के बीच पाकिस्तान में 308 ट्वीटर हैंडल सक्रिय हुए है जो इस काम में लगे हैं और किसान नेताओं को भी इस बारे में बता दिया गया है।वहीं आयोजकों ने बताया कि आंदोलनकारी किसानों की 'गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड' में विभिन्न राज्यों की कई झांकियां होंगी जो ग्रामीण जीवन, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ ही आंदोलनकारियों के साहस को दर्शाएंगी। 

एक किसान नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी संगठनों को परेड के लिए झांकी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ''देशभर से लगभग एक लाख ट्रैक्टर-ट्रॉलियां परेड में शामिल होंगी। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत पर विभिन्न विषयों पर झांकी होगी, जिसमें भारत में किसान आंदोलन का इतिहास, महिला किसानों की भूमिका और विभिन्न राज्यों में खेती के अपनाये जाने वाले तरीके शामिल होंगे।" महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ बच्चों ने किसानों की आत्महत्या पर एक झांकी की योजना बनाई है। स्वराज इंडिया के एक सदस्य ने कहा, ''आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों के परेड में हिस्सा लेने की उम्मीद है। उनकी झांकी में उस क्षेत्र के किसानों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दर्शाया जाएगा जिसे पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।" हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्यों की झांकी से पता चलेगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में फलों और सब्जियों की खेती कैसे की जाती है। पंजाब और हरियाणा के प्रतिभागी पारंपरिक और आधुनिक कृषि तकनीक और महिलाओं द्वारा गाय का दूध निकालने और किसानों द्वारा बैलगाड़ी चलाने का प्रदर्शन करेंगे।

Back to top button