CM शिवराज रीवा, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी में फहराएंगे झंडा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गणतंत्र दिवस पर रीवा में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, प्रदेश के मुख्य समारोह में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और झंडा फहराएंगे। भोपाल में यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रोटेम स्पीकर राष्टÑीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान वे संदेश का वाचन भी करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। झंडावंदन का कार्यक्रम राजभवन और मुख्यमंत्री निवास में भी होगा।  

गणतंत्र दिवस को देखते हुए सरकारी इमारतों को लाइटिंग से सजाया जा रहा है। चूंकि राजधानी का प्रमुख कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में है इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखा जा रहा है इसलिए स्कूली बच्चे इकट्ठे नहीं होंगे।  

नरोेत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसी सिलावट इंदौर, भूपेंद्र सिंह जबलपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मीना सिंह उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत छिंदवाड़ा, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग सीहोर, प्रभुराम चौधरी रायसेन, महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रेम सिंह पटेल बड़वानी, ओम प्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर होशंगाबाद, अरविंद भदौरिया भिंड, मोहन यादव उज्जैन में तिरंगा फहराएंगे।

Back to top button