राज्यपाल फागू चौहान ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

बिहार
बिहार में आज 26 जनवरी यानि मंगलवार को गणतंत्र दिवस शानोशौकत के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया जाएगा। बिहार में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान में हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह नौ बजे झंडा फहराया।  

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अणे मार्ग में तिरंगा झंडा फहराया। इससे पहले लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्घि और प्रगति है। उधर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया।

बता दें कि गांधी मैदान में होने वाले राजकीय समारोह में एनसीसी, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की 17 टुकड़ियां परेड में भाग ले रही हैं। परेड में सशस्त्र सैन्य बल, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसटीएफ, बीएमपी-1, बीएमपी महिला, जिला सशस्त्र बल, होमगार्ड शहरी, एनसीसी, आर्मी, एनसीसी, एयरफोर्स, एनसीसी नेवी, श्वान दस्ता, फायरब्रिगेड का दस्ता शामिल है। परेड का नेतृत्व मेजर साहिल मसंद कर रहे हैं। दस विभागों की झांकियां निकलेंगी। उधर पटना हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल गणतंत्र दिवस पर पटना हाईकोर्ट परिसर के पश्चिम स्थित लॉन में सुबह दस बजे झंडोत्तोलन करेंगे। 

Back to top button