धावक हिमा दास पुलिस की वर्दी में आएंगी नजर 

 गुवाहाटी 
गुवाहाटी में जनता भवन में आयोजित मंत्रियों की बैठक में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। कैबिनेट ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के क्लास वन और क्लास टू अधिकारियों के रूप में नियुक्ति के लिए राज्य के एकीकृत खेल नीति में संशोधन किया। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने धावक हिमा दास को डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मंत्रियों की बैठक में राज्य ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप वरिष्ठ के पदक विजेताओं के क्लास वन और क्लास टू ऑफिसर के रूप में नियुक्ति के लिए एकीकृत खेल नीति में संसोधन किया गया है। 

उप अधीक्षक के रूप में हिमा दास की नियुक्ति की जाएगी। केंद्र सरकार में युवा मामले और खेल मंत्री किरण रिजीजू भी डीएसपी के रूप में हिमा दास की नियुक्ति के लिए असम कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "शाबाश! मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने असम पुलिस में धावक हिमा दास को डीएसपी पद की पेशकश करने का फैसला किया है।"

हिमा दास पहली भारतीय महिला और पहली भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने किसी भी फॉर्मेट में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने IAAF विश्व U20 चैंपियनशिप में 51.46 सेकंड में यह उपलब्धि अपने नाम की। हिमा दास ने साल 2019 में पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने  पिछले साल 20 जुलाई को Nove Mesto एथलेटिक्स मीट में पांचवां पदक जीता था। 2019 में उन्होंने 400 मीटर दौड़ को 52.09 सेकंड में पूरा किया था। 

Back to top button