एनकाउंटर में घायल बदमाश गिरफ्तार 

 बाराबंकी | 
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अनखा जंगल में प्रतिबंधित मवेशी काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो मौजूद बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। फरार हुए बदमाश की तलाश की गई लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने घायल सिपाही व बदमाश को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का उपचार किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी नार्थ व सीओ सदर अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचे। पकड़ा गया बदमाश पहले भी जेल जा चुका है। उसपर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हैं।

पुलिस को देखते ही झोंका फायर: जहांगीराबाद पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि अनखा जंगल में कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी काटने की तैयारी में है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष दर्शन यादव दल के बल के साथ अनखा जंगल पहुंचे। उन्होंने जंगल में घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देख कर वहां मौजूद एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। 

सिपाही को लगी गोली: बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में गोली सिपाही दिनेश यादव को लग गई। सिपाही को गोली लगते हैं पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक बदमाश घायल हुआ जबकि दूसरा भाग निकला। पैर में गोली लगने के बाद बदमाश नहीं गिर पड़ा जिस पर पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त मेराज पुत्र रफी अहमद उर्फ कंचा निवासी थाना व कस्बा कस्बा सतरिख के रूप में की गई। 

Back to top button