6 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, 10000 रुपए से अधिक टूटा गोल्ड 

नई दिल्ली।
 सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट की स्थिति अब तक बनी हुई है। इस हफ्ते में सोना मंदी की ओर बढ़ा। सोने की कीमत लंबे इंतजाार के बाद 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। शुक्रवार, 19 फरवरी को हफ्ते के आखिरी कोरोबारी दिन सोने की कीमत 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। खुशखबरी, सस्ता सोना खरीदने का सही मौका, 46500 रुपए से नीचे लुढ़का दाम इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव इस हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 15 फरवरी, सोमवार को सोने की कीमत 47281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

वहीं मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47407 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 17 फरवरी, बुधवार को सोना गिरकर 46644 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो गुरुवार को सोने की कीमत और गिरकर 46439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 19 फरवरी को सोने की कीमत 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 6 महीने के निचले स्तर पर सोना सोने की कीमत पर अगर गौर करें तो सोना 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के वायदा कीमत की बात करें तो शुक्रवार, 19 फरवरी को 5 अप्रैल, 2021 वाले सोने के वायदा भाव 46197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले छह महीने के दाम पर गौर करें तो सोना काफी सस्ता हो चुका है। करीब 10000 तक सोने के भाव गिर चुके हैं। 

10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम अगर सोने के दामों का आंकलन करें तो बीते छह महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव में 10000 रुपए से अधिक क गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 क पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।
 

Back to top button