आस्कर विजेता विन्स्टीन ने कोर्ट में नकारे 100 से ज्यादा दुष्कर्म के आरोप

 न्यूयार्क
 कोर्ट रूम में आए आस्कर विजेता फिल्म निर्माता नेहार्वे विन्स्टीन ने अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के सभी आरोपों को नकार दिया है। उनके खिलाफ पहली शिकायत आठ माह पहले आई थी। अब उन्हें न्यूयार्क की कोर्ट ने सम्मन दिया था। खास बात है कि विन्स्टीन पर सलमा हयाक व एंजेलिना जोली जैसी हस्तियों ने आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ मी टू कैंपेन चलाया गया है। विन्स्टीन ने दो शादियां की हैं और वह पांच बच्चों के पिता हैं। अभिनेत्री लूसिया इवांस ने पहली बार उन पर आरोप लगाया था।

उसके बाद सौ से ज्यादा महिलाओं ने उन पर दुष्कर्म व यौन शोषण के आरोप लगाए। फिल्म में रोल देने के नाम पर निर्माता ने कई नामचीन अभिनेत्रियों तक को ब्लैकमेल किया। उनका मामला सामने आने के बाद कई अभिनेत्रियों ने आप बीती बयान की। हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन ने बीते शुक्रवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। कई महीने पहले इस फिल्म निर्माता पर अनगिनत महिलाओं ने दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया था। 

करीब 100 महिलाएं  फिल्मोद्योग में शक्तिशाली व्यक्ति रहे विंस्टीन पर दुष्कर्म सहित यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं। कुछ आरोप दशकों पुराने हैं। 66 वर्षीय विंस्टीन के खिलाफ मैनहट्टन अभियोजक दुष्कर्म के एक मामले में फ‌र्स्ट एवं थर्ड डिग्री   और दूसरे मामले में फ‌र्स्ट डिग्री के आरोप लगाए गए हैं। पहले से ही तय जमानत पैकेज के तहत विंस्टीन 10 लाख डॉलर (छह करोड़ 78 लाख रुपए) नकद जमा कराने और निगरानी डिवाइस पहनने के लिए राजी हुए थे। उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button