आमदनी से ज्यादा संचालन में खर्च, प्रदेशभर में चिन्हित होंगे ऐसे अतिथिगृह

भोपाल
लोक निर्माण विभाग के कई रेस्ट हाउस के संचालन में सरकार को ज्यादा राशि खर्च करना पड़ रही है और आमदनी उसकी अपेक्षा ना के बराबर है। ऐसा ही एक रेस्ट हाउस है बरगी के ग्राम हुल्की स्थित विभागीय रेस्टहाउस। यहां पिछले दो साल में केवल आठ बार इसका उपयोग हुआ है और आठ साल में इसके संचालन पर खर्च 18 लाख 91 हजार  रुपए से ज्यादा हुआ है। अब लोक निर्माण विभाग इस रेस्टहाउस को पर्यटन विभाग को सौपने की तैयारी में है।

 हुल्की रेस्ट हाउस  बरगी  का पिछले दो वर्षो में केवल आठ बार उपयोग किया गया। वर्ष 2015 में इसके संचालन पर 1 लाख 42 हजार 469 रुपए का खर्च आया। इसके बार हर साल इसका खर्च बढ़ता आ रहा है लेकिन इसका उतना उपयोग नहीं हो रहा है। इस साल इसके संचालन पर 3 लाख 25 हजार 120 रुपए का खर्च हुआ है।

पिछले सात साल में इसके संचालन पर 18 लाख 91 हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो चुका है। इसके संचालन पर हो रहे ज्यादा खर्च को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग इसे पर्यटन विभाग को सौपने की तैयारी में है। अन्य ऐसे रेस्ट हाउस भी चिन्हित किए जा रहे है जिनके संचालन पर ज्यादा राशि खर्च हो रही है और आमदनी कम है। इन रेस्टहाउस को भी पर्यटन विभाग और अन्य विभागों को सौपा जाएगा ताकि इनसे आय बढ़ाई जा सके।

Back to top button