पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ आज भारत बंद

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के विरोध में आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन मिला है। व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक सभी बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। वहीं, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपील की है कि सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां इस दौरान अपने वाहन खड़े कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएं।  ओडिशा के भुवनेश्वर में बंद का मिला-जुला असर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने बुलाया है बंद
 

Back to top button