शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव, 2 गिरफ्तार

खरगोन
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों 2 मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर जाम घाट घुमाने लाएं। किशोरियों के साथ की छेड़खानी और शादी करने का दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है। हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चारों को मंडलेश्वर थाने पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जाम घाट पर इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को मूसाखेड़ी के 2 मुस्लिम युवक बर्थ डे पार्टी मनाने के बहाने बहला फुसलाकर लाए हैं। जामघाट पहुंचने पर दोनों युवकों ने नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और शादी करने की बात कह कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे। मामला गरमाने पर कुछ हिंदू जागरण मंच के सदस्यों के पास बात पहुंची।

हिंदू जागरण मंच के लोगों ने बदमाश युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को लेकर थाने पहुंचे। दोनों युवकों के ऊपर नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही केस को इंदौर के थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
दोनों लड़कियां 16 साल की हैं। आरोपियों से उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़कियों ने कहा कि हमारे मना करने के बावजूद दोनों ने हमें इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र से कार में बिठाया, तब सिर्फ इंदौर में ही कहीं जन्मदिन मनाने की योजना थी। पीड़ित लड़कियों ने कहा कि दोनों इंदौर से जबरदस्ती हमें जामघाट तक लेकर आए हैं। साथ ही दोनों गलत हरकत करते हुए मोबाइल से फोटो लेने का प्रयास किया है। साथ ही धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बना रहे थे।

इंदौर के आजाद नगर थाने में केस ट्रांसफर
आरोपी का नाम सोहैल और हसन है, दोनों इंदौर के रहने वाले हैं। खरगोन पुलिस के अनुसार दोनों पर धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केस को इंदौर स्थित आजाद नगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की शुरुआत मूसाखेड़ी इलाके से हुई है।

Back to top button