राशिफल 7 जून 2018

मेष
प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास है। अपने प्रेम प्रसंगों में आप वृद्धि होते हुए देखेंगे। साथ ही आप कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। खर्च में बढ़ोतरी के कारण आपको आर्थिक परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। नकारात्मक सोच को अपने दिमाग में घर न करने दें, आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। घरेलू जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला नज़र आ रहा है। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें।

वृषभ
आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे तो आज आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर बात सेहत की करें तो कमर के नीचे के हिस्सों में दर्द की शिकायत हो सकती है। संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपनाकर आप अपने आपको सेहतमंद रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर जाकर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। एक साथ समय बिताने से आप दोनों का भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। दोपहर के बाद समय अनुकूल नहीं है इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन
आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कुछ ज़रूरी खरीदारी कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप उदास रह सकते हैं। लंबे वक़्त से चले आ रहे आप दोनों के बीच के झगड़ों को सुलझा लें क्योंकि हो सकता है कल बहुत देर हो जाए। आज आपको धैर्य का दामन थामने की ज़रुरत है क्योंकि अगर आप जल्दबाज़ी में फैसला लेंगे तो आप को भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आज की गयी लम्बी यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क
अगर आप आर्थिक मोर्चे पर अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे तो आज आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला हैं। आपके बेहतरीन काम के चलते आपको प्रमोशन मिलने का योग है। लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे और इसकी वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। हो सके तो जल्द से जल्द अपनी परेशानियों का समाधान करें। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे तो आप नए दोस्त बना सकते हैं।

सिंह
जीवनसाथी के साथ कुछ शानदार पल आपका दिन खास बना सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करते वक्त अपने शब्दों पर ख़ास ध्यान दें।आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन आपके उम्मीद के मुताबिक ही होगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए, बेवजह आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और आपकी योजनाओं में परिवार के सदस्य आपको पूरा सहयोग कर सकते हैं। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें, तब आप अपने जीवन का लुफ्त उठा पाएंगे।

कन्या
अगर आज आप मनोरंजन या सुख सुविधा की चीज़ों पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बिज़नस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों में मनमुटाव बना रह सकता हैं। अपने कार्यस्थल पर ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। बेहतर होगा आज आप सावधान रहें। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले अपने माता-पिता की राय भी जान लें, नहीं तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

तुला
 संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिल सकता है, वे पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन आज कुछ ठीक नज़र नहीं आ रहा है। अपने काम पर ध्यान दें और बेकार की बातों में न पड़े। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह की चिंता सिर्फ आपका कीमती समय बर्बाद करेगी। बेहतर होगा आप मेहनत करें और आगे बढ़ें। साथ ही कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपके आय में भी वृद्धि हो। आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी को बहुत मुश्किल हालात से गुज़रना पड़ सकता हैं। आज आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से अपने फैसले लेने की ज़रुरत है।

वृश्चिक
ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना हो। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज की गयी लम्बी यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज छात्रों को शिक्षा में व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है।

धनु
दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ व सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आज आपको भूमि-मकान-वाहन से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक कोई बड़ा फायदा मिलने का योग है। आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना आपके लिए अच्छा होगा।

मकर
आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा हो सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। आज नज़दीकी लोगों से मतभेद आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, लेकिन आपको अपनी तरफ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की ज़रूरत है। अपने घरेलू मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो बात आपके हाथ से निकल सकती है। साथ ही परिवार में शान्ति बनाए रखने के लिए दफ्तर की परेशानी घर पर बिल्कुल न लाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप मौज मस्ती या मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। समय पर भोजन करें और काम के साथ भरपूर आराम भी करें।

कुम्भ
पारिवारिक तनाव के कारण आज आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। ज़्यादा चिंता करने से बचें इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज का दिन ज़रूरी मुद्दों पर गौर करने के लिए अच्छा है। अगर आपको कोई परेशानी है तो आप अपने जीवनसाथी या फिर अपने किसी बड़े से उसे बाटें ऐसा करने से आपको हल्का महसूस होगा और हो सकता है आपकी समस्या का हल भी मिल जाए। आज आपको नौकरी में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा व वेतन वृद्धि भी संभव हैं। आपके वरिष्ठ आपके काम की तारीफ़ करेंगे। पैसों के मामलों में जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें। धन हानि का योग है।

मीन
दौड़ धूप के कारण आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी लापरवाही के कारण परिवार के लोग आपसे बहुत ख़ुश नहीं रहेंगे। आपको उनपर ध्यान देने की ज़रुरत है। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आ रही हैं। रुका हुआ काम पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आप मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी आज किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। उनका मूड बदलने के लिए आप कुछ अलग करें। अपने ज़रूरी कामों को आज ही निबटाने की कोशिश करें न की उसे कल पर छोड़ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button