समुद्री सुरक्षा चौकस करेगी चार्ली, भारतीय कोस्‍टगार्ड में शाम‍िल हुआ नया तटरक्षक

मुंबई
महाराष्ट्र के समुद्री तटों की सुरक्षा का जिम्मा अब चार्ली-439 बोट पर है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह बोट गुरुवार भारतीय तटरक्षक में शामिल की गई है। यह बोट 83.5 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से समुद्र में दौड़ सकेगी। इससे तटों की सुरक्षा और पुख्ता होने की बात कोस्ट गार्ड के अडिशनल डायरेक्टर जनरल के. नटराजन ने कही है।

14 चार्ली बोटें भी जल्द उतरेंगी पानी में
बता दें कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद भारत ने समुद्री किनारों की सुरक्षा को इस तरह मजबूत करने का निर्णय लिया कि भविष्य में भारत के पानी में परिंदा भी पर न मार सके। इसी दिशा में भारतीय नौसेना और समुद्र तट रक्षक बलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बोटों और युद्धपोत मुहैया कराने की शुरुआत की गई थी।

इसी दिशा में समुद्री तटों को सुरक्षित रखने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड और एल ऐंड टी के बीच 54 चार्ली श्रेणी के वोटों के निर्माण का करार किया गया था। इसके तहत गुरुवार को 40वीं चार्ली वोट सी-439 को इंडियन कोस्ट गार्ड के बेड़े में शामिल किया गया। बकाया 14 चार्ली श्रेणी को नौकाओं को जल्द ही भारतीय समुद्र में उतारे जाने की बात इंडियन कोस्ट गार्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button