10 दिनों से आदमी की नाक में खून पी रही थी जोंक, डॉक्टरों ने निकाली जिंदा
नई दिल्ली
चीन के गुआंग्क्षी के बेहाई शहर से एक ऐसा हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 51 वर्षीय व्यक्ति की नाक में खून पीने वाली 4 इंच लंबी जोंक ने प्रवेश कर लिया था। लेकिन व्यक्ति को इस बात की भनक तक नहीं लगी। व्यक्ति की नाक में से लगातार 10 दिन से खून बह रहा था। जब वह डॉक्टर के पास गया तब उसे पता चला कि उसके नाक में जोंक है। नाक में से खून निकलने की वजह से यह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा परेशान था। जब व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि उसने नाक में कुछ देखा है, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गया। इस जोंक को जब व्यक्ति की नाक में से निकाला गया तो जोंक जिंदा थी। इस जोंक को डॉक्टर और एक नर्स की मदद से नाक में से निकाला गया।
व्यक्ति ने बताया कि हो सकता है, पिछले हफ्ते जब वह पहाड़ों पर एक जगह पानी पी रहा था, उसी दौरान ये जोंक उसकी नाक में चली गई हो। डॉक्टरों द्वारा नाक से 4 इंच लंबी जिंदा जोंक को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों ने इसे 1.2 मिलियन बार देखा और 19,000 बार शेयर किया।