महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, 2 मृत, 2 स्वस्थ

महासमुंद
बागबाहरा के सामुदायिक केंद्र में पहली बार एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जल्द दिया जिनमें से दो बच्चों को डॉक्टरों ने बचा लिया लेकिन दो बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेज दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही हैं।

बागबाहरा बीएमओ डॉ. आर. कुरूवंशी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चाराभांठा की चंद्रिका पति हरि बीती रात को यहां भर्ती हुई। जिन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से दो बच्चे जन्म लेने के समय ही मृत हो गए। सभी बच्चों का वजन 500 से 1 किलो ग्राम तक का था। चार बच्चों में तीन लड़की व एक लड़का हैं और महिला की यह तीसरी प्रग्नेंसी थी। बागबाहरा में इस तरह का यह पहला मामला है जिसमें एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का वजन बहुत कम था इसी कारण दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका। जन्म लेने के साथ ही मृत हो गए। हालांकि दो बच्चों को डॉक्टरों ने बचा लिया है। जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती करा दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निकरानी में जुट गई हैं।

Back to top button