महाराष्ट्र: नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन और अब लॉकडाउन भी बेअसर?

मुंबई
महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन और अब लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 63,729 केस सामने आए हैं तो करीब 398 मरीजों की मौत हो गई है। ये आंकड़े महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक हैं।  शुक्रवार को 63,729 केस सामने आने के बाद राज्य में अब तक कुल 37,03,584 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 398 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59,551 हो गई है। इस दौरान 45,335 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 30,04,391 लोग वायरस से जंग जीत चुके हैं तो अभी 6,38,034 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि, मुंबई में आज कोरोना केसों में मामूली गिरावट दिखी है। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 8839 लोग संक्रमित पाए गए तो 53 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल 5,61,998 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तो कुल 12,242 लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 4,63,344 लोग संक्रमण उस उबर चुके हैं तो 85,226 लोगों का इलाज चल रहा है।

 

Back to top button