CMO की परमिशन अस्पताल में एडमिट होने के लिए हो खत्म: प्रियंका गांधी 

लखनऊ
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के नियम को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख है। पत्र में प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमित मरीजों को एडमिट करने के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता खत्म करने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मरीजों के परिजनों के लिए ये व्यवस्था भयंकर परेशानी का सबब बन गई है। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की स्थिति उत्तर प्रदेश में भयावहा हो गई है। पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 28 हजार 287 नए केस सामने आए है। 

वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। कोरोना संक्रमण की इस भयावह स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस की महाचिव प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर योगी सरकार से अपील की है कि प्रदेश में कई जगहों से ये खबर आ रही है कि कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता पड़ा रही है। प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि इस प्रक्रिया के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है और उनके परिजन एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ कर रहे हैं। इस व्यवस्था के चलते कई लोगों की जान भी चली गई है। प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि इसी तरह की परिस्थिति ऑक्सीजन सिलिंडर के मामले में भी सामने आ रही है। ऑक्सीजन प्लांट्स और ऑक्सीजन फिलिंग केंद्रों पर बिना डीएम की अनुमति के किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। 

Back to top button