नाथ करेंगे रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं को मिलेगा अवसर

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जल्द ही प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने की तैयारी में हैं। इसमें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा महत्व और मौका दिए जाने का प्रयास होगा। इस संबंध में 24 जून को कमलनाथ के यहां होने वाली बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से तय होकर पुनर्गठन के लिए दिल्ली को नाम भेजे जायेगें।

बताया जाता है कि कमलनाथ भोपाल आने के बाद 24 जून को प्रदेश कांग्रेस के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद अपनी नई टीम बनाने की कवायद को फायनल रूप देंगे। इस टीम में युवाओं को ज्यादा मौका दिया जा सकता है। उन्हें महामंत्री और सचिव जैसे पद दिए जा सकते हैं। नई टीम में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के समर्थकों को भी समान रूप से जगह मिल सकती है।

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सैकड़ों नेताओं को पार्टी ने पद दे दिए थे। वहीं इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही हाल राह। बाद में हुए उपचुनाव के दौरान भी पार्टी में जमकर पद बांटे गए। इससे चलते प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी जम्बो हो गई। इतने नेताओं को पद दे दिए गए कि  कई पदाधिकारियों के पास कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। माना जा रहा है कि कमलनाथ हर पदाधिकारी से काम लेना चाहते हैं, इसलिए वे अपनी जम्बो कार्यकारिणी को छोटा कर उसमें काम करने वाले नेताओं और कार्यकतार्ओं को जगह देंगे। इसमें ऐसे नेताओं को बाहर किया जाएगा जो लंबे अरसे से निष्क्रिय हैं।

Back to top button