प्रदेश में 6 डेल्टा+ के मामले, 6 मरीजों के 50 कॉन्टेक्ट की जांच में सिर्फ 2 पॉजिटिव

भोपाल
कोरोना के संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद भी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 मई से किल कोरोना अभियान का चौथा पार्ट शुरू किया है। इस अभियान में अब तक करीब 22429 कोरोना संक्रमित मरीजों के फर्स्ट कॉन्टेक्ट में आए करीब 3 लाख 12 हजार लोग खोजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो शहरी क्षेत्रों में एक कोरोना मरीज के संपर्क में आए करीब 14 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 पॉजिटिव प्रति पॉजिटिव केस मिले हैं।

कॉन्टेक्ट टेÑसिंग के काम में लगे दलों ने शहरी क्षेत्रों के 15953 कोरोना मरीजों में से 15819 के 216146 फर्स्ट कान्टेक्ट खोजे गए हैं। अर्बन एरिया में 158818 कॉन्टेक्ट के सेंपल लिए गए इनमें 0.91 फीसदी यानि 1449 लोग पॉजिटिव मिले हैं।155197 फर्स्ट कॉन्टेक्ट को होम क्वारेंटाइन और 949 को संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 6442 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स के संपर्क में आए 96254 प्रथम संपर्क को खोजा गया है। 65847 कॉन्टेक्ट के सेंपल लेकर जांच कराई गई। इनमें 0.95 प्रतिशत यानि 625 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 65996 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया जबकि 258 लोगों को संस्थागत क् वारेंटाइन में रखा गया।

कोरोना के बदलते स्वरूपों के कारण नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक दो हजार से ज्यादा सैंपल्स जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 1200 से ज्यादा सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में अब तक तीन वैरिएंट के 381 केस मिले हैं। डेल्टा प्लस के मामलों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेल्टा प्लस पॉजिटिव 6 मरीजों के 50 फर्स्ट कॉन्टेक्ट खोजे गए हैं। राहत की बात ये है कि सिर्फ दो कॉन्टेक्ट की रिपोर्ट ही कोरोना पॉजिटिव आई है। रायसेन में डेल्टा प्लस पॉजिटिव मिली महिला के 4 फर्स्ट कॉन्टेक्ट में से दो की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उज्जैन की 59 वर्षीय महिला के 13, उज्जैन की ही 52 वर्षीय महिला के 08 , अशोकनगर के 40 वर्षीय युवक के 07, रायसेन की 22 वर्षीय महिला के 4, भोपाल की 65 वर्षीय महिला के 15, दो साल की बच्ची के  संपर्क में आए 03 लोगों की आरटी-पीसीआर सेंपल जांच कराई गई है। हाल ही में साकेत नगर की डेल्टा प्लस पॉजिटिव मिली महिला के कॉन्टेक्ट की पडताल की जा रही है।

Back to top button