भाजपा की पूनम मौर्य बनीं जिला पंचायत की 11वीं अध्यक्ष

 
वाराणसी।  

भाजपा की पूनम मौर्या जिला पंचायत की 11वीं अध्यक्ष होंगी। मंगलवार को उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा हुई। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने पूनम मौर्या को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा, शुभकामनाएं दीं। बनारस में दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया भी मंगलवार को पूरी हो गई। लेकिन आचार संहिता तीन जुलाई तक जारी रहेगी।

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर 26 जून को भाजपा से पूनम मौर्या और सपा से चंदा यादव ने दावेदारी नामांकन दाखिल किया था। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच में चंदा यादव का पर्चा नोटरी सम्बंधित गड़बड़ी के आधार पर खारिज हो गया था। इसके बाद पूनम का निर्विरोध निर्वाचन तय था। केवल औपचारिक घोषणा बाकी थी।

Back to top button