फास्ट फूड कंपनी ने ‘प्लेयर्स के साथ सेक्स’ ऑफर पर मांगी माफी
मॉस्को
फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग रूस को उसके एक विवादित विज्ञापन के लिए मजबूरन माफी मांगनी पड़ गई। इस ऐड में रूसी महिलाओं को वर्ल्ड कप में खेल रहे खिलाड़ी के साथ प्रेग्नेंट होने पर 47,000 डॉलर जीतने और आजीवन वूपर्स बर्गर का ऑफर दिया गया था। इसका प्रसारण रूस में सोशल मीडिया वेबसाइट ‘वीके’ के जरिए 19 जून को किया गया था।
यह सोशल मीडिया साइट रूस में फेसबुक की तरह ही काम करती है। इस विडियो के जारी होने के बाद कई लोगों ने इसकी आलोचना की और नाराजगी भी जताई। बर्गर किंग कंपनी ने पहले कहा था, 'एक अभियान का हिस्सा होने के तहत, कंपनी उस महिला को इनाम देगी जो किसी फुटबॉल स्टार से प्रेग्नेंट होती है। हर ऐसी महिला को 3 मिलियन रुबेल (करीब 32 लाख रुपये) और आजीवन वूपर्स बर्गर दिए जाएंगे।'
इस पोस्ट के अंत में लिखा था- 'जाइए, हमें आप पर विश्वास है!' ऐड पर इंटरनैशनल मीडिया और सोशल मीडिया पर विवाद होने के बाद बर्गर किंग ने अब उस विज्ञापन को हटा दिया है और माफी भी मांगी है। कम्युनिस्ट पार्टी के एक सांसद ने कहा था कि वर्ल्ड कप के बाद रूस में महिलाएं किसी और 'नस्ल' के बच्चे पैदा कर सकती हैं।