गांधी जयंती के कार्यक्रम में नाथ के भाजपा सरकार पर तीखे तेवर

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कमलनाथ ने प्रदेश भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे स्वास्थ्य की चिंता न करें, मैं उनसे कोई भी रेस लगाने के लिए तैयार हूं। मैं चेकअप कराने के लिए विदेश गया था, मुझे फेफड़ो में निमोनिया था। नाथ ने कहा कि जय किसान कहते हुए सिर झुक जाता है क्योंकि प्रदेश किसान आत्महत्या में नंबर वन है, भ्रष्टाचार में नंबर वन है। भाजपा को सिर्फ अपना भविष्य दिख रहा है। भाजपा सरकार 22 हजार से ज्यादा घोषणएएं कर चुकी है। देश में आज गांधी जी की सोच और विचारों पर हमला हो रहा है। हमे उनके दिखाए हुए सिद्धांतों और मार्ग पर चलने की जरुरत है। हमारा आज एक दल से मुकाबला नहीं है हमारे सामने देश को सुरक्षित रखने की चुनोती है।

मीडिया से बात करते हुए नाथ ने कहा कि सबसे विचार विमर्श करने के बाद जीतने वाले को टिकट देंगे। सर्वे के आधार पर जीतने वाले को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उपचुनाव नहीं है, ये उपचुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। इस सरकार में हर वर्ग परेशान है, भाजपा को जनता की पीड़ा नहीं दिखाई देती है।

Back to top button