आज धान की फसल के लिए नहर खोल कर किसानों को दिया पानी

ग्वालियर
आज  भीतरबार विधान सभा क्षेत्र के 45 गांव के ढाई सौ से अधिक किसानों का प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनसेवा संगठन मध्य प्रदेश के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह राठोर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सिंचाई और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से मिला।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की के 28 अक्टूबर से हरसी हाई लेवल नहर बंद होने के कारण हजारों हैक्टर खड़ी धान की फसल सुख रही है तत्काल 10 दिन के लिए नहर खोल कर किसानों को पानी दिया जाएं अन्यथा किसान बर्बाद हो जाएगा।

श्रीमंत सिंधिया के निर्देश पर प्रभारी एवं सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों को नहर तत्काल खोलने के आदेश दिए सभी किसानों के साथ मोहन सिंह राठोर हरसी डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया.

Back to top button