छठ महापर्व आयोजन समिति ने छठ पूजा तैयारी को लेकर की बैठक

रायपुर
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बेबीलोन टावर स्थित कार्यालय में विगत दिवस छठ पूजा 2021 की तैयारी को लेकर  आयोजित की गयी।  इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की.बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छठ पूजा 2021 को भव्यता एवं पारम्परिकता से मनाने का निर्णय लिया एवं आयोजन के लिए रुपरेखा तैयार की गयी है।  छठ पूजा इस वर्ष नवंबर 8 से प्रारम्भ होगी।  लेकिन शासन के तय नियमानुसार ही सारे आयोजन होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप प्रमोद मिश्रा, रविन्द्र सिंह, अमित सिंह , परमा सिंह, राजेश सिंह,श्री सत्येन्द्र गौतम, संजय सिंह, अनिल सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, व अजीत उपाध्याय ने अपने विचार रखे।  आयोजन की नवीन रूपरेखा के तहत राजेश सिंह के प्रस्ताव पर सन् 2021 के आयोजन के लिए सुनील सिंह को सर्वसम्मत से इस आयोजन का संयोजक घोषित किया गया।  

2021 के आयोजन संयोजक सुनील सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाई राजेश सिंह के नेतृत्व में जिस उच्चता को आयोजन समिति ने प्राप्त किया था वह इस वर्ष भी कायम रहेगा बैठक का शुभारंभ राजपुरोहित रंजीत महाराज के शुभ- मंगल स्तुति से प्रारंभ हुआ और तदुपरांत आयोजन समिति के  साथी स्व विपिन भाई की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गयी।

आगामी आयोजन के  लिए एक संचालक समिति बनायी गयी है जिसका संचालन प्रमोद मिश्रा , रविन्द्र सिंह, अमित सिंह, परमा सिंह व रामकुमार के  नेतृत्व में वरिष्ठ साथियों के सहयोग में होगा। आयोजन के समन्वयक की जवाबदेही सत्य प्रकाश सिंह की होगी। कन्हैया सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, मुकुंद श्रीवास्तव, संजय सिंह, जयंत सिंह और अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे। 

Back to top button