इंदौर में 460 अवैध कालोनियां ,100 अवैध कॉलोनियों को वैध करेंगे

इंदौर
नगरीय निकाय चुनाव का समय निकट आ गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए कहा है। इंदौर में कुल 460 अवैध कालोनियां है। प्रारंभिक पड़ताल में पाया गया है कि 100 अवैध कालोनियों को वैध किया जा सकता है परंतु 101 कॉलोनी ऐसी हैं जिन्हें खाली कर आना ही पड़ेगा।

इंदौर शहर में अवैध कॉलोनी का मामला ना केवल बढ़ा है बल्कि बड़े पॉलीटिकल पावर से भी जुड़ा है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले में कमिश्नर नगर निगम को फ्री हैंड दे दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में पाया गया है कि शहर में 100 कालोनियां ऐसी हैं जो जमीन के एक छोटे से टुकड़े के कारण अवैध घोषित हो गई है। इन कालोनियों को आसानी से वैध किया जा सकता है। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को इस बारे में पत्र लिख दिया है। फाइनल डिसीजन नगर निगम में होगा। करीब 500000 लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से जुड़े हुए अधिकारियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट, नदी सीमा, सरकारी भूमि पर बसी 101 कॉलोनियों को किसी भी स्थिति में वैध नहीं किया जा सकता। इन कालोनियों को हर हाल में खाली कराना होगा। यह जिला प्रशासन और सरकार के ऊपर डिपेंड करता है कि वह कालोनियों को खाली कराने का काम चुनाव से पहले करेगा यह चुनाव के बाद।

Back to top button