ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्षेत्र भ्रमण कर नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज छोटी दीपावली के दिन की शुरूआत अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनको दीपावली की शुभकामनाएँ देकर की। ऊर्जा मंत्री तोमर आज सुबह-सुबह ग्वालियर में न्यू कॉलोनी, कांचमील क्षेत्र की जनता से घर-घर जाकर मिले और उनको दीपावली की शुभकामनाएँ दी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कांचमील में जगदीश बाल्मीक के घर पर भोजन किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर हजीरा चैराहे पर फुटपाथ पर सामान बेचने वाले और ठेला वालों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनसे हाथ से निर्मित सामान खरीदा। उन्होंने कहा कि आपका सेवक आपकी सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने घोसीपुरा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने श्रीमती खोइया को कल्याणी पेंशन का स्वीकृति आदेश दिया

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान हजीरा पर श्रीमती जामवती खोइया से मुलाकात करते हुए पूछा आपको पेंशन मिलती है। इस पर श्रीमती खोइया ने अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु को काफी समय हो गया है परंतु आज तक पेंशन नहीं मिल रही। इस पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने तुरंत सभी आवशयक कागज लिये और एक ही दिन में पेंशन स्वीकृत कराई। दोपहर बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने श्रीमती खोइया को पेंशन कार्ड दिया।

 

Back to top button