क्या आप जानते हैं कि मौसम्बी जितने उसके फायदे उतने नुकसान

मौसम्बी जितनी खाने में टेस्टी होती है उतनी ही नुकसानदायक भी होती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, जो भी इसमें फाइबर निकलते हैं वो सही मात्रा में लिए जाए तो अच्छे होते हैं और अगर ज्यादा मात्रा में हो तो नुकसान देते हैं। ऐसे में इसका सेवन करें लेकिन सबकी मात्रा सही तरह से रखकर करें।

मौसम्बी के फायदे

विटामिन सी की करता है पूर्ति
अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आप मौसम्बी के जूस का सेवन कर सकते हैं इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलेगा। आप चाहे तो इसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका स्त्रोत आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट
मौसम्बी में एटींऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण हमारी बॉडी बूस्ट होती है और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। कोरोना के समय में डॉक्टर का भी यही मानना है कि इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जाएगी।

डिटॉक्सीफाई
मौसम्बी के जूस में डिटॉक्सीफाई एजेंट होता है, जो शरीर के खराब टॉक्सिन्स को खत्म करता है। इसके कारण शरीर में जमी हुई गंदगी को भी पूरी तरह से साफ करता है। जिसके कारण आपका शरीर काफी अच्छा और सेहतमंद हो जाता है।

ऑर्थराइटिस समस्या में देगा फायदा
ऑर्थराइटिस की समस्या जिन लोगों को है उन्हें मौसम्बी के जूस का सेवन दिन में 2 बार जरूर करना चाहिए इससे आपकी हड्डियों में दर्द कम हो जाएगा। वर्कआउट करने के बाद भी लोग इसका सेवन करते हैं।

मौसम्बी से नुकसान

एसिडिटी की हो सकती है समस्या
मौसम्बी सिट्रीक फल होता है, जिसके सेवन से विटामिन सी की कमी पूर्ति होती है, लेकिन अगर आप इसका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको पाचन क्रिया में समस्या खड़ी हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान रहें सावधान
अगर आप गर्भवती हैं तो मौसम्बी के जूस का सेवन कम मात्रा में करें क्योंकि इसका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जिसके कारण आपको पेट में दर्द, पेट में मरोड़ और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।

उल्टी की समस्या हो सकती है
वैसे तो मौसम्बी से चक्कर आना सिरदर्द जैसी समस्या खत्म होती है लेकिन अगर आपने इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जो आपको उल्टी, पेट में दर्द की समस्या पैदा हो सकते हैं। ये इसलिए होता है, क्योंकि इससे आपके शरीर में विटामिन सी अधिक हो जाता है जो उल्टी की समस्या पैदा करता है।

Back to top button