मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कृष्णा चौहान के निधन पर दुख व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सेवाभावी युवक कृष्णा चौहान के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृष्णा बुधनी क्षेत्र के उत्साही और ऊर्जावान समाजसेवी थे। किसी को भी कष्ट में देखकर उसके सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. कृष्णा चौहान के सेवा कार्यों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उसके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Back to top button