RSS कार्यकर्ता संदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात अारएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की अज्ञात बाइकसवार हमलावरों ने उस गोली मारकर हत्या कर दी, जब वो घर के बाहर टहल रहे थे। परिजन हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

गौरतलब है कि थाना उत्तर के दयालनगर निवासी संदीप शर्मा (32) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर पर्यावरण प्रमुख थे। मंगलवार की शाम घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। पवन मेडिकल वाली गली में जैसे ही घर की ओर मुड़े तभी पीछे से सफेद कलर की अपाचे सवार बदमाशों ने संदीप पर फायरिंग की। गोली संदीप के पीठ में धंस गई। वो मौके पर गिर गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। घायल संदीप को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट यूनिटी अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button