अपने बेबी बॉय का फ्यूचर करना है ब्राइट तो रखेंबौद्ध नाम

 

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अपने बच्‍चे के लिए इंडियन, हिंदू या फिर अपने धर्म से जुड़े नामों की लिस्‍ट ही देखें। बेबी का नाम रखने के लिए आप बौद्ध नामों की लिस्‍ट भी देख सकते हैं। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको बच्‍चों के कुछ पॉपुलर बौद्ध नाम दिखा रहे हैं, जिन्‍हें बहुत पसंद किया जाता है। इन नामों में से कोई एक नाम आप अपने बच्‍चे के लिए चुन सकते हैं।

बेबी बॉय नेम्‍स लिस्‍ट

    अभय : भारत में इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। अभय नाम का मतलब होता है निडर, साहसी और बहादुर।
    अनुरक : अगर आपके बेटे का नाम 'अ' अक्षर से निकला है, तो आप उसे अनुरक नाम दे सकते हैं। थाई पौराणिक कथाओं में अनुरक नर देवदूत है।
    चिंशु : बेटे के लिए छोटा-सा, प्‍यारा-सा नाम देख रहे हैं, तो चिंशु नाम आपको अच्‍छा लग सकता है। चिंशु नाम का मतलब होता है शांत जगह और स्‍थान।
    दैविका : आपकी बेटी के लिए दैविका नाम बहुत अच्‍छा रहेगा। आप इस नाम में थोड़ा-सा बदलाव कर इसे देविका भी कह सकते हैं। दैविका नाम का मतलब होता है भगवान से संबंधित।
    दीपांकर : बेबी बॉय के लिए दीपांकर नाम आपको अच्‍छा लग सकता है। दीपांकर नाम का मतलब होता है जिसे शांतिपूर्ण जगह पर रहना पसंद हो।

​इशिन
यह बौद्ध नाम है और काफी यूनीक नाम भी है। इशिन नाम का अर्थ होता है समझने वाला या बुद्धिमान और समझदार व्‍यक्‍ति। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो बहुत कम रखा जाता हो, तो इशिन नाम को चुन सकते हैं।

मिनातो
बौद्ध धर्म में मिनातो नाम बहुत प्रचलित है। मिनातो का मतलब होता है पोर्ट या बंदरगाह। बौद्ध धर्म के लोग इस नाम को बहुत मानते हैं।

​मुनीश
अगर आपके बेटे का नाम 'म' अक्षर से निकला है, तो आप उसे मुनीश नाम दे सकते हैं। मुनीश नाम का मतलब होता है भगवान बुद्ध। इसलिए यह बहुत पवित्र नाम है।

​न्‍यान
'न' अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम सीधा बुद्धि से जुड़ा है। बौद्ध धर्म में न्‍यान नाम का मतलब बुद्धिमान, ज्ञानी और होशियार होता है। न्‍यान नाम काफी यूनीक भी है।

​न्‍यूंत
यह भी बौद्ध नाम है और इसे यूनीक नामों की लिस्‍ट में रखा गया है। न्‍यूंत नाम का मतलब होता है फलना-फूलना और खिलना।

​संकल्‍प
यह नाम भी आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। संकल्‍प नाम का मतलब होता है कुछ ठान लेना। अगर आपके बेटे का नाम 'स' अक्षर से निकला है, तो आप उसे संकल्‍प नाम दे सकते हैं।

​सोवन
बेबी बॉय का यह नाम यूनीक और प्‍यारा है। सोवन नाम का मतलब होता है सुनहरा। अगर आप कोई हटके नाम ढूंढ रहे हैं, तो सोवन नाम चुन सकते हैं।

Back to top button