सुकमा : मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक जवान भी घायल
![](https://khabarjagat.in/wp-content/uploads/2018/07/naxal-sukma-stor-1.jpg)
सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मिनपा गांव में पुलिस दल ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों नक्सलियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीआरजी के दल को जब गश्त के लिए रवाना किया गया था तभी कुछ नक्सलियों ने घात लगाकार बारूदी सुरंग में विस्फोट करके गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान मड़कम हुरा घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के बाद नक्सली फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल का सर्चिंग अभियान शुरू किया तो उन्हें दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ विस्फोटक और नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है।